फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद महंगी कर किसानों को बर्बाद कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अन्नदाता फसल पैदा करता है और देश के लोगों को उपलब्ध कराता है। परंतु मौजूदा समय में फसलों को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने किसानों के ऊपर महंगी खाद का बोझ डालकर और बर्बाद कर दिया है। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने सोमवार को खड़हरा बाहरपुर में में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। आने वाले समय में किसान मौजूदा सरकार को इसका जरूर जवाब देंगे। मौजूदा सरकार से आम जनता व किसान सभी त्रस्त हो चुके हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार ने किसानों को खाद की महंगाई का बोझ डालकर दिवालिया बनाने की ठान ली है। उर्वरक की बेतहाशा महंगाई से किसान खेती नहीं कर पाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशाराम यादव, मोहम्मद तालिब, वैभव आनंद पांडेय व रामजी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि कटेहरी विधानसभा के खड़हरा बाहरपुर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 25 नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजेश्वरी पांडेय, जगन्नाथ यादव, सुनील कुमार गौड़, राकेश कुमार गौड़, बखेडू लाल सक्सेना, बांकेलाल अग्रहरि, वैभव आनंद पांडेय व पवन कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें