फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित की आवाज दबा नहीं सकती सरकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान को सम्बोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संगठन सृजन अभियान के क्रम में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के सम्मनपुर में कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सुनील मिश्र ने आम नागरिकों व युवाओं से कांग्रेस के साथ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से आम जनता ऊब चुकी है। किसान व युवा सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुनील ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कितना भी अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और तानाशाही रवैया अपना ले, फिर भी वह किसानों के हित की आवाज को नहीं दबा सकती है। कांग्रेस सदैव किसानों के हितों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे वादे कोरे व सभी नारे झूठे हैं। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। बेरोजगारों की लंबी चौड़ी फौज है। फिर भी अच्छे दिनों का सपना दिखाया जा रहा है। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी प्रदीप कुमार कोरी ने भी पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत पर सरकार को घेरा। कहा कि डीजल व पेट्रोल के दामों में जिस प्रकार बेतहाशा वृद्धि हो रही है, उससे जनता परेशान है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, राजकुमार अग्रहरि, उमापति वर्मा, कपिलदेव राजभर, जोखन यादव, डॉ. रामसूरत राजभर, बादशाह हुसैन, बैजनाथ आजाद, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें