फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीठापुर में नई पीएचसी के निर्माण को मिली शासन से मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के पीठापुर सरैया में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। लगभग ढाई करोड़ की लागत से जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। पीएचसी के निर्माण से आसपास की 50 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए सरकार पीएचसी व सीएचसी का निर्माण करा रही है। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व राज्य मंत्री ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विजय लक्ष्मी गौतम ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री को इसके लिए पत्र लिखा था। बीते माह स्वास्थ्य विभाग ने पीठापुर सरैया में लगभग एक एकड़ भूमि की पैमाइश कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। बीते दिनों महानिदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के निर्माण को हरी झंडी दे दी।
शासन ने तय किया कि लगभग दो करोड़ 48 लाख रुपये से राजकीय निर्माण निगम कार्य कराएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस्टीमेट की सभी आवश्यक पत्रावली निदेशालय को उपलब्ध करा दी है। अस्पताल के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से जिले में पीएचसी की संख्या बढ़ कर 30 हो जाएगी।
विज्ञापन


नजदीक ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
पीठापुर सरैया के बाबा आनंद सिंह ने बताया कि लंबे समय से लोग नजदीक अस्पताल की मांग कर रहे थे। आसपास के लोगों को कोई परेशानी होने पर कटेहरी व भीटी सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ती थी। इस अस्पताल के बनने से करमपुर, रामपुर बनेथू, घरवासपुर, बसंतपुर, बडेरिया, खोजातपुर, बेनीपुर, खरगपुर, नरायनपुर, बैजपुर, चियूंटीपारा व रानीपुर सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव को लोगों को लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। विभाग द्वारा भवन निर्माण का इस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। राशि मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामचंद्र प्रजापति, अवर अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें