फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीजल के लिए शहर का चक्कर लगाने से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की 54 बसों को डीजल भरवाने के लिए भागदौड़ करने से निजात मिल गई है। पहले डिपो परिसर स्थित पंप का डीजल शहर के अन्य पेट्रोलपंपों पर स्थित डीजल से महंगा पड़ रहा था। अब परिसर के पंप पर भी बाहरी पंपों की तरह रेट हो गया है। इससे अब बाहर जाने के बजाय डिपो के पंप से ही डीजल मिल जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष से अकबरपुर डिपो में बंद चल रहा पेट्रोल पंप एक बार फिर रोडवेज बसों के लिए चालू कर दिया गया। डिपो के पेट्रोल पंप व बाजार में लगे पेट्रोल पंप से मिलने वाले डीजल के दाम में दो रुपये से अधिक का अंतर था। डिपो के पंप पर डीजल महंगा होने से परिवहन निगम ने इस नई व्यवस्था को लागू किया गया था। इसके लिए परिवहन विभाग ने अयोध्या मार्ग स्थित सुंदर फिलिंग स्टेशन से अनुबंध किया।
इन दिनों रोडवेज की बसें अयोध्या रोड स्थित फिलिंग स्टेशन से डीजल खरीद रही थीं। इसके चलते अयोध्या रूट पर न चलने वाली बसों को भी यहां ईंधन भरवाने के लिए अकबरपुर शहर पार कर पंप तक जाना पड़ता था। इससे नगर में जाम का संकट भी उत्पन्न होता रहता था। अब रोडवेज परिसर स्थित पंप पर भी बाहरी पंपों की तरह समान दर पर डीजल उपलब्ध होने लगा है। इसके चलते परिवहन निगम ने बाहरी पेट्रोलपंप से डीजल लेने की व्यवस्था को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि अब बसों को परिसर के भीतर स्थित पंप से ही डीजल मिलने लगा है। इससे समय आदि की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें