फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 184 टेबल पर होगी अध्यक्ष व सभासद पद की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना 184 टेबल पर होगी। पांच मतगणना स्थल पर 92 टेबल पर अध्यक्ष तो 92 टेबल पर सभासद पद के मतों की गणना की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतगणना एकसाथ होगी। पूर्व में अध्यक्ष पद की मतगणना समाप्त होने के बाद ही सभासद पद के लिए मतगणना होती थी।
विज्ञापन

मतदान के साथ ही मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 मई को पांच स्थल पर मतों की गणना होगी। सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए कुल 184 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें 92 टेबल पर अध्यक्ष जबकि 92 टेबल पर ही सभासद पद के मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के समय दोनों टेबल को सटाकर रखा जाएगा।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नगर पालिका अकबरपुर के लिए अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन में मतगणना होगी। यहां कुल 52 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें 26 पर अध्यक्ष व 26 पर ही सभासद पद की मतगणना होगी। जलालपुर में नरेंद्रदेव जनता इंटर कॉलेज में 26-26 जबकि नगर पालिका टांडा की मतगणना टीएन पीजी कॉलेज में होगी। यहां अध्यक्ष पद के लिए 18 जबकि सभासद पद के लिए भी 18 टेबल लगेंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज की मतगणना टांडा स्थित हॉबर्ट त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज में होगी। अशरफपुर किछौछा के लिए छह-छह व इल्तिफातगंज के लिए चार-चार टेबल लगाई जाएंगी। नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना एसडी मदर इंटनरनेशनल स्कूल अन्नापुर में होगी। दोनों ही नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए छह-छह टेबल लगाई जाएंगी।
मतगणना स्थल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 11 मई को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए मतगणना स्थल से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नगर पालिका अकबरपुर में लोहिया भवन, जलालपुर में नरेंद्रदेव जनता इंटर कॉलेजेज व टांडा में टीएन पीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। नगर पंचायत इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा के लिए हॉबर्ट त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज जबकि नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के लिए एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर से संबंधित बूथों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होगी। बाद में इन्हीं स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा।

दो दिन होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण प्रभारी आरबी यादव ने बताया कि मतगणना में लगे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण आठ व नौ मई को लोहिया भवन सभागार में दिया जाएगा। कुल 1050 कर्मचारियों को दो-दो पालियों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


एक साथ होगी मतगणना
अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकसाथ होगी। कुल 184 टेबल इसके लिए लगाई जाएगी। - डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें