फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोसाईगंज-भीटी-महरुआ मार्ग होगा चौड़ा

विज्ञापन
भीटी-महरुआ मार्ग से सेनपुर-गोसाईगंज जाने वाला मार्ग।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ी परियोजना को मंजूरी मिली है। गोसाईगंज सेनपुर इन्हौना से भीटी-महरुआ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को शासन स्तर पर प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। 11.60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 24.5 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। यह सड़क अंबेडकरनगर और अयोध्या जिले के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

यह मार्ग गोसाईगंज से शुरू होकर सेनपुर क्षेत्र में तिवारीपुर-चन्हा मार्ग को जोड़ते हुए भीटी-महरुआ मार्ग तक पहुंचता है। आगे यह काही स्थित कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र तक संपर्क स्थापित करता है। इस सड़क के चौड़ा होने से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य बाजारों और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी। इस परियोजना का प्रस्ताव एमएलसी हरिओम पांडेय के सुझाव पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन ने अब इस प्रस्ताव पर विस्तृत आकलन रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट तैयार होते ही परियोजना को स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। इस सड़क परियोजना से बाला पैकौली, मधुपुर मीरनपुर, हृदयपुर , चाचिकपुर, सरैया, वीरसिंहपुर, मुस्तफाबाद सहित कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 25 ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, तेज आवागमन और बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी। स्थानीय स्तर पर व्यापार और सामाजिक संपर्क भी मजबूत होगा। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा, कम यात्रा समय और बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि यह मार्ग अंबेडकरनगर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन आसान होगा। प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है और आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें