फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में गोरखपुर को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को स्व. दिनेश प्रताप सिंह स्मारक अखिल भारतीय मैसी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने में काफी मदद मिलती है। फुटबॉल में युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उद्घाटन मैच में गोरखपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या मेयर ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच देना और ऐसे अवसर प्रदान करना जिससे वह अपना बेहतर भविष्य तय कर सकें सराहनीय कार्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। सरकार भी युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
जिला फुटबाल एसोसिएशन संरक्षक पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि फुटबॉल से पुराना लगाव रहा है। एक बड़े सपने को साकार होता देख सुखद एहसास हो रहा है। हमेशा युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जाता रहेगा। बाद में उद्घाटन मैच एफसी गोरखपुर व जगमोहन एकेडमी अंबेडकरनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने 3-1 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में देबूजीत सिंह कानपुर, नितई सरदार लखनऊ, राजू रंजन बरेली एवं हाजी मुनव्वर मऊ के अलावा मैच कमिश्नर आरिफ नजमी रहे। संचालन प्रदीप यादव व उदघोषक मुहम्मद रिजवान रहे। इस मौके पर बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें