फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टेंट गोदाम में लगी आग लाखों का सामान राख

Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से जलालपुर के गोलपुर में टेंट गोदाम में लगी 
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर) क्षेत्र के गोलपुर गांव में रविवार शाम एक टेंट गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। हादसे में गोदाम में रखे लाखों रुपये के रेडीमेड सोफा, गद्दे, फर्नीचर और सजावटी सामान जलकर राख हो गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम आग ने पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गोलपुर निवासी थोक व्यापारी सुलेमान के दो मंजिला गोदाम की ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं और ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी पाइप, बाल्टियों और टंकी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक सुलेमान ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर करीब 400 रेडीमेड सोफा, दर्जनों गद्दे, लकड़ी का फर्नीचर और सजावट की वस्तुएं रखी हुई थीं, जो पूरी तरह जल गईं। नुकसान की अनुमानित राशि 55 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें