फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या को हराकर गोंडा की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद ट्राॅफी व मे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा की टीम विजेता बनी। शुक्रवार को बीएनकेबी पीजी कॉलेज, अकबरपुर के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में गोंडा की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर, अयोध्या को 13-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ 65 यूपी बटालियन एनसीसी, अयोध्या के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ज्ञानप्रकाश पांडेय, रमाबाई महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा और बीएनकेबी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आयोजित प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर हुई। केएस साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई, जबकि देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी की टीम खिलाड़ियों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण मुकाबला नहीं खेल सकी। ऐसे में तीन टीमों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई। गत विजेता होने के कारण विश्वविद्यालय परिसर, अयोध्या की टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश दिया गया था। पहले मुकाबले में गोंडा की टीम ने मेजबान बीएनकेबी पीजी कॉलेज को 18-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने अधूरी टीमों वाले महाविद्यालयों की खिलाड़ियों को भी प्रदर्शन का अवसर दिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 27 से 30 जनवरी 2027 तक चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कृष्ण भानु सिंह, अर्पित सिंह और शिवांग शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वागीश शुक्ल और संतोष कुमार ने कमेंट्री की। इस अवसर पर प्रो. जेबी सिंह, डॉ. जनमेजय तिवारी, डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. हरिओम शर्मा और डॉ. शशांक मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें