फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 मरीजों का बना गोल्डन कार्ड, पांच मरीज सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को आयुष्मान भारत दिवस मना। दो सरकारी व एक निजी अस्पताल समेत योजना के तहत इलाज कराने वाले पांच मरीजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 42 मरीजों को गोल्डन कार्ड भी सौंपा गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि योजना का व्यापक लाभ जनता को मिल रहा है। अतिथियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल आफिसर डॉ. संजय आर्य, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश व साकेत मेडिकल सेंटर के प्रबंधक को सम्मानित किया।
आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों सीताराम, मंगली देवी, रामकुमार, माधुरी व अभिनव को भी सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से वहां पहुंचे 42 नागरिकों को गोल्डन कार्ड सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएच सिद्दीकी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह, आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकुल त्रिपाठी समेत कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक व मरीज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें