फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर जीव में ईश्वर का निवास, घृणा करना उचित नहीं

Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आर्य समाज लोहिया नगर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आर्य समाज लोहिया नगर का 92वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद भजन आदि का दौर चला। लोगों से अपील हुई कि वे मानवता के कार्य को प्राथमिकता दें। प्रत्येक जीव में ईश्वर का निवास होता है। ऐसे में किसी जीव से घृणा करना उचित नहीं।
विज्ञापन

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी रामेश्वर आनंद के नेतृत्व में मुख्य यजमानों ने हवन कुंड में आहुति डाली। इसके बाद ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रामफेर शुक्ल व स्वामी रामेश्वरानंद ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि सत्य व धर्म का पालन न करना ही सबसे बड़ा पाप है। जीवन में इन दोनों नैतिक सदाचारों का समावेश जरूरी है। सुल्तानपुर से आए भजन उपदेशक आचार्य राममगन आर्य ने भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आचार्य रामेश्वरम नंद और आचार्य ऋषिपाल ने आर्य समाज और महर्षि दयानंद के सिद्धांतों के बारे में लोगों को बताया। लोगों से अपने घरों में एक सत्य प्रकाश रखने और उसे प्रतिदिन एक पृष्ठ पढ़ने का आह्वान किया। चार दिवसीय इस आयोजन में कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
इस मौके पर मदन मोहन गुप्त, श्याम मनोहर जायसवाल, मिठाई लाल, विनोद जायसवाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, अशोक कुमार, राजेश सेठ, नीलू सेठ, ज्ञान प्रकाश आर्य, अजय आर्य, राम पलट यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें