फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईवे किनारे बोरी में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। युवती की हत्या कर कुछ लोगों ने उसका शव बोरे में भरकर बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाईवे-233 पर शुकुलबाजार ओवरब्रिज के पास फेंक दिया। सोमवार सुबह शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के साथ ही बसखारी पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शुकुलबाजार बाईपास के पास बने ओवरब्रिज के बगल एक भरी हुई बोरी स्थानीय लोगों को दिखी। बोरे को ऊपर से बांधा गया था। स्थानीय नागरिकों को बोरी में शव होने की आशंका हुई। सूचना बसखारी पुलिस टीम को मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंच बोरी को खोलकर देखा तो उसमें करीब 25 वर्षीय युवती का शव निकला। उसने मेंहदी रंग की कुर्ती व नीले रंग की जींस पहनी थी। माथे पर सिंदूर व पैर में पायल व मीना भी था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के गले को कसे जाने के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही कि उसकी गला दबाकर कहीं अन्यत्र हत्या की गई है। इसके बाद यहां लाकर फेंक दिया गया। इस नेशनल हाईवे से आसपास के जनपदों के लोग भी गुजरते हैं। जिस स्थान पर शव फेंका गया, वह सुनसान है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि युवती किसी नजदीकी जनपद की भी हो सकती है। युवती का बोरी में शव मिलने की सूचना पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी विशाल पांडेय मौके पर पहुंचे। मामले में जांच पड़ताल करते हुए बसखारी पुलिस को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एएसपी विशाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए बसखारी पुलिस के साथ ही तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें