फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवती व किशोरी लापता, दो पर मुकदमा

Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर और जैतपुर इलाकों में एक युवती व किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को खेत में धान काटने गई थी। इसी दौरान जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र का बस्तीपुर निवासी विवेक उसे बहलाकर साथ ले गया है। वहीं, जैतपुर के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी की सूचना देते हुए बताया कि बुधवार को उसकी बेटी नेवादा बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली कि पैकौली गांव निवासी मोहम्मद सुफियान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोपी और पीड़िता दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं, ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाना प्रभारी थिरेंद्र आजाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें