अंबेडकरनगर के बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्रेरणा पोर्टल पर अंकित डिटेल, कायाकल्प मॉडयूल, मिड-डे मील मॉडयूल, वित्त एवं लेखा अधिकारी पटल के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की और प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने परिसर की साफ-सफाई कराने के साथ ही अतिरिक्त शौचालय का निर्माण कराने व बाइक आदि को परिसर में व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने का निर्देश दिया।
डीएम सैमुअल पॉल एन बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कार्यालय में बीएसए अतुल कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने प्रेरणा पोर्टल पर अंकित विवरण, कायाकल्प मॉड्यूल, मिड-डे मील मॉड्यूल, वित्त एवं लेखाधिकारी पटल का निरीक्षण किया।
डीएम ने जनपद स्तरीय टॉस्क फोर्स द्वारा परिषदीय विद्यालयों में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट जांची। इसमें डीएसओ द्वारा प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर का निरीक्षण किया गया था। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम भी चेक किया। डीएम ने बीएसए को परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। छोटे पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड लगवाने व परिसर में पर्याप्त शौचालय बनवाने के लिए निर्देशित किया।