फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर चौक में जाम के संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। अक्सर यहां जाम के चलते लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। जाम के झाम से परेशान लोगों ने अब बाईपास निर्माण के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी है। नागरिकों का कहना है कि जाम के संकट से आये दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण ही बेहतर विकल्प होगा। लोगों ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर बाईपास का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रामनगर चौक में जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। खासतौर पर सुबह व शाम यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके चलते नागरिकों को आने-जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो जाम इतना ज्यादा हो जाता है कि वाहनों को रेंगकर चलने पर मजबूर होना पड़ता है। यातायात को सुचारु कराने के लिए यहां लगे पुलिस कर्मी भी जाम से निजात दिला पाने में असहाय नजर आते हैं। रोज-रोज के इस संकट से अब नागरिकों का धैर्य भी जवाब देने लगा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार शुक्ल, शिवपूजन शुक्ल, रमेश गुप्त व एसके राय आदि ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर बाईपास का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जाम का संकट दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे तमाम तरह की असुविधाओं से नागरिकों को गुजरना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि इस संकट से निजात दिलाया जाए।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि रामनगर के बाहर से राजेसुल्तानपुर बसखारी मार्ग बाईपास के तौर पर बेहतर विकल्प रहेेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बाईपास के निर्माण से रामनगर चौक से बड़े वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जायेगा। बड़े वाहनों के चलते ही ज्यादातर चौक में जाम का संकट उत्पन्न होता है। ऐसे में यहां बाईपास का निर्माण कराया जाना अत्यंत जरूरी है।
उधर, रामनगर चौक में आये दिन लगने वाले जाम को देखते हुए दुकानदारों ने भी आवाज मुखर की है। उनका कहना है कि जाम के चलते उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दोनों तरफ से सड़क पर जाम लग जाने से कई बार मालवाहक वाहन दुकानों तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें