फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। डीएम सैमुअल पाल एन ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम पंचायत टड़वा मिश्र तथा बनियानी में स्थापित टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष औसतन सामान्य पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया। कहा कि टीकाकरण में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टीकाकरण की हकीकत परखने के लिए बसखारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टड़वा मिश्र स्थित टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही ग्राम पंचायतों सहित कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई। डीएम ने टीकाकरण रजिस्टर की जांच की। गुरुवार को 52 लोगों का टीकाकरण होना पाया गया। टीकाकरण की गति सामान्य पाए जाने पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
निर्देश दिया कि टीकाकरण के कार्य में और तेजी लाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने ग्राम पंचायत में स्थापित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। बाद में डीएम ग्राम पंचायत बनियानी स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए। वहां पर भी टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की गति तेज करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण लगवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ बसखारी सविता सिंह, सीएचसी प्रभारी मार्कंडेय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें