फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर की खराबी से रात भर मुश्किल में रहे मरीज व तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति के लिए लगा जेनरेटर आए दिन खराब रहता है। सोमवार रात भी ऐसा ही हुआ। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को काफी दिक्कत हुई। काफी हो-हल्ले के बाद मंगलवार अपराह्न गड़बड़ी दूर कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार रात कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ऐसे में जेनरेटर भी खराब होने से मरीजों व तीमारदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे गर्मी की मार से बेहाल रहे। साथ ही पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा जाने के चलते मरीजों के उपचार में भी काफी दिक्कत हुई। कर्मचारियों व तीमारदारों को मोबाइल व टार्च जलाकर उजाला करना पड़ा।
कर्मचारियों से कई बार शिकायत भी कई तीमारदारों ने दर्ज कराई, लेकिन सुधार नहीं हो सका। मंगलवार को भी यही हालात रहे। जिला अस्पताल में भर्ती संगीता, सभाजीत, दिलीप कुमार व रामसूरत आदि का आरोप है कि डीजल बचत के लिए अक्सर ऐसा किया जाता है। जेनरेटर चालू करने के बजाए यह कहकर टरका दिया जाता है कि जेनरेटर खराब है।
विज्ञापन

जेनरेटर में सोमवार रात अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते ही आपूर्ति बाधित होने पर मरीजों को दिक्कत हुई। मंगलवार दोपहर बाद जेनरेटर दुुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

- डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें