फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गणित और प्रक्रियात्मक शिक्षण पर दिया प्रशिक्षण

Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.बीआरसी कटेहरी में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद ​​​शिक्षक-​शि​क्षिकाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र कटेहरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को चार ब्लॉक एस व जीआरआर पद्धति के माध्यम से गणित शिक्षण की तकनीकों और व्यवहारिक कार्यशैली पर जानकारी दी।
विज्ञापन

गणित और प्रक्रियात्मक शिक्षण पर सतीश कुमार वर्मा ने जटिल सिद्धांतों को सरल और व्यवहारिक तरीके बताए। चार ब्लॉक एस व जी आरआर पद्धति विद्यार्थियों के गणितीय सोच कौशल को बढ़ाने में सहायक है और शिक्षण के दौरान अवधारणाओं को कैसे अधिक सुसंगत बनाया जा सकता है। डॉ. विनोद कुमार पासवान ने प्रक्रियात्मक प्रवाह की अवधारणा के बारे में बताया। उन्होंने ‘क्या, क्यों और कैसे’ के सिद्धांत के माध्यम से शिक्षण में स्पष्टता, उद्देश्य और कार्यान्वयन के महत्व को समझाया। डॉ. पासवान ने बताया कि शिक्षक केवल विषय वस्तु पढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षण में प्रक्रियाओं का प्रवाह विद्यार्थियों की समझ और कौशल को विकसित करने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें