फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बच्चे काे दिया जन्म

Mon, 27 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पीठापुर सरैया निवासी हृदयराम की पत्नी केसा को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिवारीजनों ने सरकार द्वारा चलायी गई 102 नंबर पर फोन किया, और वाहन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि एंबुलेंस सूचना से काफी विलंब पहुंची। इससे महिला की हालत भी काफी खराब हो चुकी थी। परिवारीजन एंबुलेंस से प्रसव पीड़िता को लेकर कटेहरी सीएचसी के लिए जैसे ही रवाना हुए कि प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दे दिया।
एंबुलेंस में प्रसव होने से पीड़िता को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। यह देख एंबुलेंस कर्मचारियों की हालत भी खस्ता हो गई और आनन फानन में लेकर कटेहरी सीएचसी पहुंचे। यहां पर प्रसव पीड़िता को भर्ती किया गया है। स्टाफ नर्स मधुलिका मिश्रा ने बताया कि महिला का प्रसव हो गया है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें