. शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय बदहवास दिखे परिजन। संवाद
अंबेडकरनगर। रविवार की शाम गासिया खातून का शव नाले पुलिस ने घर 100 मीटर की दूरी से बरामद किया। जिसके बाद देर शाम गासिया के भाई वजीर मोहम्मद व बहन राबिया अकबरपुर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक उनकी बहन को अपने ही बच्चों का हत्यारा बताया जा रहा था। शनिवार की रात में ही हमने नाले में शव फेंके जाने की आशंका जताई थी, लेकिन किसी ने हम लाेगों की बात नहीं सुनी। अब बहन का शव नाले से ही मिला है। जिस तरह से हमारे परिवार ने पांच लाशें देखी हैं। ऐसे ही हत्यारों की लाश हमें देखनी है।
एडीजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
अंबेडकरनगर। दो दिनों में चार बच्चों की हत्या और मामले में आरोपी बनाई गई मां का शव मिलने की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद देर शाम देर शाम एडीजी जोन प्रवीन कुमार, डीआईजी रेंज सोमेन कुमार वर्मा रविवार रात नौ बजे अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में वारदात वाले घर पर पहुंचकर सील खुलवाकर गहन छानबीन कराई। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। संवाद
सपा सांसद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की निर्मम हत्या के बाद चारों तरफ आक्रोश दिखा। रविवार को चारों मासूम बच्चों के शव जब उनके पैतृक गांव महरुआ कसड़ा गांव पहुंचे तो कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसके पूर्व शनिवार रात को सपा सांसद लालजी वर्मा ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। संवाद