फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, 200 मीटर दूर उड़कर गिरा दीवारों का मलबा; गूंज उठा पूरा इलाका

Fri, 10 Oct 2025 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ ही घर की दीवारों का मलबा 200 मीटर दूर तक उड़कर गिरा। घटना के बाद पूरा इलाका गूंज उठा। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलिंडर फट गया। धमाके से मकान ढह गया। धमाका इतना तेज था कि मलबा 200 मीटर दूर तक बिखर गया। इस दौरान घर में मौजूद लोग बच गए। तहसील टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की है। गांव निवासी सहदेव गौड़ के घर रसोई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया गया कि सहदेव गौड़ की पत्नी सुदामा देवी सुबह 8 बजे अपने टिनशेड के मकान में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस लीक होने से पाइप में आग लग गई। 

देखते ही देखते सिलिंडर ने आग पकड़ ली

घर पर पति सहदेव, पुत्र हरिश्चंद और भोला व बहुएं मौजूद थीं। दोनों पुत्र मध्य प्रदेश में मजदूरी करते हैं। जबकि, पुत्र लालचंद अलग घर बनाकर रहता है। देखते ही देखते सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली है। सुदामा के चीख-पुकार मचाने पर परिजन व ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। आग की लपटों को कंबल व पानी डालकर बुझाने की कोशिश की। लेकिन, वह लगातार विकराल होती गई। यह देख सभी भयभीत होकर घर से बाहर भागे। 

ग्रामीणों ने फायर विभाग को फोन करके मदद मांगी। लेकिन, तब तक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सहदेव के घर की दीवारें व टिनशेड ढह गए। धमाके के साथ घर का मलबा दूर तक जा गिरा। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घर में रखा तमाम गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।

 आग लगने से सिलिंडर फट गया... कोई हताहत नहीं हुआ

सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह बघेल के साथ थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। लेखपाल ने धमाके से हुए नुकसान का आकलन किया। सीओ प्रदीप सिंह बघेल ने बताया कि आग लगने से सिलिंडर फट गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें