फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ही फैला रहता है कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के राजकीय इंजीनियरिंग मार्ग व इल्तिफातगंज मार्ग की लगभग 5 हजार की आबादी इन दिनों मुश्किल में है। दरअसल इन दोनों मार्ग पर सड़क के किनारे ही नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिदिन कूड़ा-करकट संबंधित मार्ग पर सड़क के किनारे डाल दिया जाता है। अक्सर कूड़ा करकट सड़क पर ही फैला रहता है।
विज्ञापन

इससे एक तरफ जहां नागरिकों को संबंधित मार्ग पर आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ती हैं, तो वहीं कूड़ा सड़ने से उठने वाली दुर्गंध ने आसपास में रह रहे नागरिकों को मुश्किलों में डाल रखा है। स्थानीय नागरिकों ने यहां कूड़ा न डाले जाने या फिर गड्ढा खोदकर उसमें कूड़ा दबाने की मांग को लेकर कई बार जिम्मेदारों को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित मार्ग पर रहने वाले नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
अत्यंत व्यस्ततम मार्ग में शुमार राजकीय इंजीनियरिंग मार्ग व इल्तिफातगंज मार्ग पर बीते कुछ समय पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर का कूड़ा वाहनों में भरकर यहां सड़क के किनारे डाला जा रहा है। नियमत: गड्ढा खोदकर उसमें कूड़ा करकट दबाना चाहिए, लेकिन इन दोनों मार्गों पर ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। और तो और सड़क के किनारे कूड़ा करकट फेंकने के दौरान यदि कूड़ा सड़क पर आ जाता है, तो उसे भी हटाने का कार्य नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा अक्सर छुट्टा जानवरों द्वारा कूड़ा करकट सड़क पर फैला दिया जाता है। सड़क पर कूड़ा फैला होने से संबंधित मार्ग पर नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। और तो बारिश होने पर कूड़ा सड़ने से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। इसे लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित क्षेत्र की लगभग 5 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
क्षेत्र के विनोद, दीपक, राजेश, संतराम, गुरुदेव, मस्तराम, अनिल कुमार, रामचंदर, रामसकल, सुरेश ने कहा कि सड़क पर ही कूड़ा करकट फैला होने व उससे उठने वाली दुर्गंध से अत्यंत मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। बारिश में तो और बुरा हाल हो जाता है। गंदगी फैली होने से संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इसे लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि नगर के बाहर कूड़ा करकट डाला जा रहा है। ऐसा करते समय नियमों का पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें