फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आभूषण की दुकान में नकबजनी का गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ में एक साल पूर्व आभूषण की दुकान में नकबजनी के मामले में गैंगस्टर आरोपी विवेक कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम घनूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महरुआ के औरंगनगर पहितीपुर निवासी मुकेश सोनी की मंसापुर बाजार में रामलखन महेश ज्वेलर्स के आभूषण की दुकान में दो नवंबर 2025 की रात दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर घुसे चाेरों ने तिजोरी से करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। सीडीआर के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चोरी का सोना बेवाना के करमा जगदीशपुर निवासी रामपाल अग्रहरि की दुकान पर बेचा गया है। पुलिस ने जब रामपाल को हिरासत में लेकर सख्त से पूछताछ की तो उसने सच्चाई सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने चोरी के मास्टर माइंड अकबरपुर के खरगपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि पीठापुर सरैया निवासी राजकरन उर्फ करिया और कोड़रा निवासी विवेक कुमार के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर नकब लगाने में इस्तेमाल किया गया सब्बल के अलावा सोने व चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। इसी मामले में पुलिस ने विकास पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, तब से वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें