अंबेडकरनगर। भूमि विवाद से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में गैंगस्टर के आरोपी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बुढनपुर चांदपुर निवासी दीप नारायण शर्मा को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय पहले से ही जेल में है।
बीते माह पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अकबरपुर कोतवाली में भूमि को हड़पने के मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय, जौनपुर जिले के शाहगंज के मुकेश तिवारी, अंबेडकरनगर के दीप नारायण शर्मा, गोविंद यादव व लालबहादुर सिंह आदि पर केस दर्ज किया था। एसटीएफ ने पवन समेत एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद