जलालपुर। अरसे से फरार चल रहे विभिन्न अपराधों में लिप्त दो शातिर अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने अब संबंधित अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
कटका थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी सत्यम सिंह व कोतवाली अंतर्गत शाहपुर फिरोजपुर निवासी राहुल के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों के साथ ही जलालपुर कोतवाली में भी कई केस दर्ज हैं। इन दोनों की अरसे से पुलिस को तलाश है। अब पुलिस ने इन पर शिकंजा कसते हुए गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।