फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत भवनों में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, छह गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सम्मनपुर, बसखारी और हंसवर में हुई चोरियों का खुलासा
विज्ञापन


फोटो- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर, बसखारी और हंसवर के पांच पंचायत भवनों मेंं चोरी करने वाले गिरोह को मंगलवार को पुलिस और स्वाॅट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 16 बैटरी आठ इनवर्टर, 10 मोटर पंप, एक स्टेप्लाइजर, एक फ्रिज, एक कार व बाइक और 18 बोरी चोरी का चावल भी बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनोंं सम्मनपुर, बसखारी और हंसवर के पांच पंचायत भवन से चोर बैटरी समेत अन्य उपकरण चुरा ले गए थे। ग्राम प्रधानों की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मंगलवार की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि परस कटुई जंगलेश्वर मंदिर के निकट जंगल में कुछ लोग चोरी करने की फिराक में बैठे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर बसखारी थाने के अमिया बाभनपुर गांव के तुषार गौड, टांडा कोतवाली के तेंदुआ पियारेपुर के आनंद कुमार, अकूतपुर गांव के सचिन वर्मा और विशाल वर्मा, बुद्धिपुर गांव के आदित्य तिवारी के अलावा अलीगंज थाने के अशरफपुर सादीपुर गांव निवासी विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से बसखारी से चोरी की गई गेहूं की 18 बोरियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सभी पर दर्ज हैं आपराधिक केस
तुषार के ऊपर सम्मनपुर में दो, बसखारी में तीन, हंसवर और सम्मनपुर में एक-एक, आनंद कुमार के खिलाफ सम्मनपुर व बसखारी में दो-दो, हंसवर मेंं एक,सचिन वर्मा पर बसखारी और सम्मनपुर में दो व हंसवर में एक, आदित्य के खिलाफ सम्मपुर और बसखारी में दो-दो, हंसवर व टांडा में एक, विवेक वर्मा के ऊपर सम्मनपुर व बसखारी में दो-दो, अलीगंज और हंसवर में एक-एक केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें