अकबरपुर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में हुआ। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई की और सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रेस में श्रीराम वर्मा इंटर कॉलेज मरैला के दिलीप वर्मा, डॉ. रामअजोर इंटर कॉलेज सैदापुर के शनी यादव व वीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के अमित को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुरके सुबेक यादव प्रथम, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर के विनोद द्वितीय व श्रीराम आदर्श इंटर कॉलेज मरैला के हर्षित पटेल तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डॉ. रामअजोर श्याम दुलारी कॉलेज सैदापुर के शनी यादव प्रथम, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर के सौरभ मौर्य द्वितीय व आरडीआरके सिसानी के अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर सीनियर ब्लाक वर्ग में बीएन इंटर कॉलेज के फूलचंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर की ज्योति प्रथम, यहीं की विमलेश द्वितीय व विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग की रेस में सेंट जोसेफ कॉलेज खड़वा नगवां की संगीता प्रथम व वहीं की नीलम द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोनी प्रजापति प्रथम, 1500 मीटर रेस में कमला नागर प्रथम रहे। बाद में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक संदीप जॉन, बृजराज चौधरी, रजनी यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जयप्रकाश मौर्या, सत्यनारायण, शशि चौधरी आदि मौजूद रहे।