हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के केशवपुर कटुइया गांव निवासी विकास (21) ने मंगलवार देर रात अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई विवेक के मुताबिक वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ दूसरे मकान में सो रहे थे। रात 11 बजे पिता छोटेलाल काम से वापस लौटे थे। कुछ देर बाद मां शकुंतला पिता के लिए खाना लेने किचन की तरफ गई। विकास के कमरे में उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। तत्काल हंसिया से साड़ी के फंदे को काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव में चर्चा है कि विकास नशे का आदी था। कुछ दिन पूर्व अपनी मां से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। मना करने में आक्रोश में आकर अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं।