फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से अकबरपुर स्टेशन पर दिन में नहीं आएंगी ट्रेनें

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अब 19 दिसंबर से दिन में ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। दरअसल रेलवे ने रूट डायवर्जन आदि को लेकर संशोधित सूची जारी की है, जिसके चलते यह फेरबदल हुआ है। एक पखवाड़े तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे ने रिमॉडलिंग कार्य का निर्णय लिया है। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। रेलवे ने पहले जो सूची जारी की थी, उसे बाद में संशोधित कर दिया गया। अब संशोधित सूची के अनुसार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार से दिन में ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। करीब एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है या फिर उन्हें निरस्त कर दिया गया है।
वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी स्पेशल, हमसफर एक्सप्रेस, स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दून एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, कोटा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस व इंदौर एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों को सुल्तानपुर व प्रयागराज होकर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें