फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परचे से लेकर दवा पाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Tue, 07 Oct 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में परचा बनवाने के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ में तेजी से इजाफा हो गया है। सोमवार को सामान्य और बाल रोग ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। परचा बनवाने से लेकर दवा लेने तक हर चरण पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से परचा, ओपीडी और दवा वितरण के लिए अलग-अलग काउंटरों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, फिर भी बढ़ती भीड़ के आगे ये व्यवस्थाएं नाकाफी साबित होती नजर आईं। मरीजों को परचा बनाने में देरी, चिकित्सकों तक पहुंचने में धक्का-मुक्की और दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

सर्दी-बुखार के मरीजों की भरमार
मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने और परामर्श अनुसार दवा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही थी इलाज
फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. विवेक पांडेय और डॉ. डीपी वर्मा सहित अन्य चिकित्सक दिनभर मरीजों को देखने में व्यस्त रहे। इसके बावजूद ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम होती नहीं दिखी।

1400 मरीजों को मिला इलाज
सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में कुल 1400 मरीजों का इलाज किया गया, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकों और स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।
एक घंटे बाद डॉक्टर को दिखा पाए
अकबरपुर के मीरपुर शेखपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा था। सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। पहले तो परचा बनवाने में परेशानी उठानी पड़ी। किसी तरह परचा बन पाया तो डॉक्टर के पास लाइन लगनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद चिकित्सक को दिखा पाने में सफल हुए।
भीड़ में होना पड़ा परेशान
कटेहरी के सरखनी किशनीपुर के सरोज कुमार को काफी पहले चोट लगी थी, जो इस समय फिर से दिक्कत कर रही है। काउंटरों से लेकर ओपीडी तक भीड़ अधिक होने के कारण समस्या उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें