फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बिजली को लेकर हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदहाल चल रही विद्युत आपूर्ति के कारण जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में हाहाकार व्याप्त है। ओवर लोड के कारण अकबरपुर नगर स्थित लालाघाट ट्रांसफार्मर मंगलवार रात 11 बजे फुंक गया। बुधवार सुबह 10 बजे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल हुई, तो केबिल जल गई। गड़बड़ी को दूर कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो पायी। इसके कारण लगभग 15 हजार की आबादी को इस भीषण गर्मी में रात भर परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदहाल विद्युत आपूर्ति ने उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार कर रखा है। बमुश्किल जो बिजली सप्लाई मिल भी रही है उसमें में लो वोल्टेज अड़ंगा लगा रही है।
विज्ञापन

बढ़ती मांग के कारण बढ़ रहे लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहा है तो कहीं केबिल फाल्ट बिजली संकट को बढ़ा रहा है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर के लालाघाट स्थित ट्रांसफार्मर मंगलवार रात फुंक गया। इससे संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़ी हजारों की आबादी अंधेरे में डूब गई। तेज गर्मी से संघर्ष कर रहे उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों के फोन घनघनाना शुरू किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते लोगों को पूरी रात भीषण गर्मी में जाग कर बितानी पड़ी। बुधवार सुबह जुटी कर्मचारियों की टीम सुबह 11 बजे तक फाल्ट को दूर कर बिजली सप्लाई को बहाल करा पायी। लेकिन कुछ ही देर बाद अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर केबिल जल जाने से फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे की कटौती
भीषण गर्मी में बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादा परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि मनमानी के चलते उपकेंद्रों से 10 से 12 घंटे तक की अघोषित कटौती की जा रही है। अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से सतरही, मरथुआ सरैया, यरकी, बट्टूगढ़, कसिया दासपुर, बनैथा, अशरफपुर बरवां, रतनपुर, टीकमपारा, शाहपुर परासी,समेत कई अन्य गांवों में मंगलवार देर शाम से बुुधवार दोपहर तक बिजली सप्लाई पटरी से उतरी रही। इससे लगभग 15 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने इस पर अपना रोष जताते हुए उपकेंद्रों के जर्जर हो चुके उपकरण तत्काल बदल कर सप्लाई सामान्य बनाने की मांग बिजली विभाग के अफसरों से की है।
विज्ञापन

गड़बड़ी दूर कर बहाल की गई आपूर्ति
लालाघाट पर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी हुई थी, जिसे बुधवार सुबह दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। शिकायतों की सुनवाई के लिए क्षेत्रवार टीमें कार्य कर रही है। क्षतिग्रस्त केबल को भी प्राथमिकता पर टीम भेजकर दुरुस्त कराया गया है। -वीके पटेल, अधिशासी अभियंता अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें