फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 27 जनवरी से विद्यार्थियों का होगा निपुण आकलन

Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का आकलन अब निपुण अभियान के तहत किया जाएगा। जिले में 27 जनवरी से निपुण आकलन की शुरुआत होगी, जो फरवरी माह तक चलेगा।
विज्ञापन

निपुण आकलन की शुरुआत चार दिसंबर से शुरू होनी थी, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के चलते इसे रोक दिया गया था। इसके माध्यम से बच्चों की भाषा और गणित की समझ को परखा जाएगा, ताकि यह जाना जा सके कि वे अपनी कक्षा के अनुरूप सीखने के लक्ष्य हासिल कर पा रहे हैं या नहीं।निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे इस आकलन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ में दक्ष बनाना है। आकलन के दौरान कक्षा एक के बच्चों की अक्षर पहचान, शब्द पढ़ने और सरल वाक्य समझने की क्षमता को परखा जाएगा। वहीं कक्षा दो के बच्चों की छोटे अनुच्छेद पढ़ने, प्रश्नों के उत्तर देने और सरल गणितीय गणनाओं की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
गणित दक्षता में बच्चों से गिनती, जोड़-घटाव के साथ-साथ 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के नोटों की पहचान भी कराई जाएगी। इसके जरिये बच्चों की दैनिक जीवन से जुड़ी गणितीय समझ को जांचा जाएगा। आकलन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार होगी, ताकि निष्पक्ष और सही मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन

इस कार्य में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के प्रशिक्षुओं की अहम भूमिका रहेगी। प्रशिक्षु विद्यालयों में जाकर बच्चों का आकलन करेंगे और प्राप्त आंकड़ों को ऑनलाइन एप पर अपलोड करेंगे। इससे शासन स्तर पर बच्चों की शैक्षिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी और कमजोर क्षेत्रों की पहचान की जा सकेगी। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि निपुण आकलन का उद्देश्य बच्चों के सीखने की स्थिति को समझकर शिक्षण प्रक्रिया में सुधार करना है। यदि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों की कमजोरियों को दूर कर लिया जाए, तो आगे की कक्षाओं में उनकी पढ़ाई मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें