फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर। अकबरपुर से टांडा के मध्य रेलवे ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मालगाड़ी दौड़ेगी। रफ्तार बढ़ाने के लिए दिल्ली से आए इंजीनियरों की टीम ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अकबरपुर से टांडा के मध्य करीब 25 स्थानों को ट्रैक मरम्मत के लिए चुना गया है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से गुजरी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते नवंबर में अकबरपुर-टांडा रेलखंड ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली से आई विशेष ट्रेन से अधिकारियों ने ट्रायल किया था। इंजीनियरों ने ट्रैक के किनारे मिट्टी अधिक होने व पत्थर कम होने की रिपोर्ट दी थी। इससे मालगाड़ी रफ्तार से गुजरने पर वाइब्रेशन अधिक हो रहा था। टीम ने 25 स्थानाें को मरम्मत के लिए चिह्नित किया था। वर्तमान में इस ट्रैक पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी गुजर रही हैं, जो एनटीपीसी तक कोयला लेकर आती-जाती हैं।
एनटीपीसी में समय पर कोयले की आपूर्ति करने के लिए ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जा रही है। समय पर कोयला आपूर्ति न होने से विद्युत उत्पादन में प्रभाव पड़ रहा है। अकबरपुर में इंजीनियरिंग काॅलेज रेलवे क्रॉसिंग के पास इंजीनियरों की टीम ने शनिवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया, जो रविवार को भी जारी रहा। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन पूरी तरह से बंद रखा गया है। ट्रैक के दोनों तरफ गहरा गड्ढे खोदकर पत्थर डाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि फरवरी माह के अंत तक इस ट्रैक पर मालगाड़ी की रफ्तार बढ़ जाएगी। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 15 दिन तक अकबरपुर स्टेशन से टांडा तक कार्य किया जाएगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह से ट्रेन का संचालन तीव्र गति से होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें