फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग

Mon, 31 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र टाण्डा के पुंथर चौराहे के निकट हुई जदयू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रक्षाराम वर्मा ने की। पार्टी नेता डॉ. अमरजीत मौर्य पुष्कर ने कहा कि किसानों को न तो मुफ्त में बिजली मिल रही है और न ही अनुदान पर खाद व बीज उपलब्ध हो रहा है। इससे किसानों को मुश्किलों का समना करना पड़ रहा है। हाईवे के निर्माण से प्रभावित किसानों को अब तक शत प्रतिशत मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। पावर कॉपोरेशन के कर्मचारी मनमाने ढंग से लोगों के कनेक्शन काट रहे हैं। बैठक में रामशब्द मौर्य, संतराम चौबे, दिनेश मौर्य, बाल गोविंद, ईश्वर चन्द्र वर्मा, कादिर खां के साथ कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें