फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ठगों ने खाते से उड़ाए 2.97 लाख रुपये

Wed, 08 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)साइबर ठग अब बिना किसी ओटीपी या इंटरैक्शन के भी बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। जलालपुर के जमालपुर वाजिदपुर निवासी मोहर्रम अली के खाते से 2,97,257 रुपये कट गए। मोहर्रम अली ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक उन्हें मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का एसएमएस मिला, तब जाकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक किया, न ही किसी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब दिया। मोहर्रम ने तुरंत बैंक को सूचना दी और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें