कटेहरी(अंबेडकरनगर)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षा सत्र 2024-25 के परिणाम में देव इंद्रावती महाविद्यालय की दो छात्राओं को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला है। एमए चित्रकला की छात्रा स्मिता यादव व एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा निधि यादव ने अपने-अपने विषयों में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. एबी सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।