फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर ठेकेदार ने ईंट भट्ठा संचालकों से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईंट भट्ठा के संचालन के लिए मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर गैर जनपद के एक ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ईंट भट्ठा संचालकों ने पूरे मामले की जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को देते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर में कहा गया कि संबंधित ठेकेदार ने मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस लिया। कुछ दिन भट्ठे पर मजदूरों ने काम भी किया, लेकिन कुछ ही दिन बाद रातोंरात सभी मजदूर चले गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वर्मा ईंट उद्योग के प्रोपराइटर अमित कुमार व श्याम ब्रिक फील्ड के मालिक रणजीत ने कहा कि बीते जब ईंट भट्ठा संचालन के लिए मजदूरों की उपलब्धता के लिए हरदोई जनपद के थाना संडीला के करीमनगर निवासी रामबिलास से संपर्क किया गया। उसने मजदूर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रति मजदूर 10 हजार रुपये एडवांस व प्रति सप्ताह 2 हजार रुपये खर्च के रूप में दिए जाने को कहा। बताया कि इस पर हम लोग तैयार हो गए।
हम दोनों के अलावा जिले के अन्य भट्ठा पर 90 मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर उसने लगभग 13 लाख रुपये ले लिए। इसमें वर्मा ईंट उद्योग के मालिक अमित से 6 लाख, वर्मा ब्रिक फील्ड के मालिक संदीप वर्मा से 3 लाख 75 हजार, श्याम ब्रिकफील्ड के मालिक रणजीत से 2 लाख 30 हजार तथा मेसर्स वर्मा ब्रदर्स के मालिक संतराम से 90 हजार रुपये एडवांस के लिए रूप में लिया।
विज्ञापन

कहा गया कि उसने मजदूर भी उपलब्ध करा दिया। लगभग एक पखवारे तक मजदूरों ने काम भी किया। इसके बाद रातोंरात सभी मजदूर एकसाथ ईंट भट्ठा छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर वे सभी सन्न रह गए। ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने ठेकेदार की तलाश शुरू की।
जानकारी करते हुए वे सभी इटावा जसवंतनगर थाना क्षेत्र फलरई धरवार स्थित दो ईंट भट्ठे पहुंचे, तो पता चला कि वहां से भी संबंधित ठेकेदार लगभग नौ लाख रुपये का चूना लगाकर मजदूरों के साथ भाग चुका है। अब जानकारी हुई है कि संबंधित ठेकेदार जौनपुर जनपद के शाहगंज में एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहा है। पीड़ितों ने पूरे मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें