फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Wed, 18 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के सब्जबाग दिखाकर युवक से एक लाख रुपये के मामले में टांडा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के हसन के मुताबिक वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
टांडा के पुंथर निवासी फिरोज अहमद की उनके गांव में रिश्तेदारी होने के चलते जान पहचान हो गई थी। फिरोज ने उसे विदेश जाकर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया और कुछ रुपयों का इंतजाम करने को कहा।
उसके झांसे में आकर हसन ने 29 अप्रैल से 28 जुलाई 2025 तक 76,500 रुपये फोन पे के माध्यम से, 15 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये डॉक्टरी जांच के नाम पर दे दिए। इसके बाद पांच मई 2025 को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पासपोर्ट और वीजा की कॉपी देकर विदेश भेजने की बात कही, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पासपोर्ट व वीजा की कॉपी नहीं दी। फ्लाइट छूट जाने के बाद अपना फोन भी बंद कर लिया, जिसके बाद वह निराश होकर घर लौट आए। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें