फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंक प्रबंधक व समिति सचिव पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। साधन सहकारी समिति अन्नावां के सचिव व जिला सहकारी बैंक कटेहरी के प्रबंधक पर अहिरौली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। चेक पर सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक प्रबंधक से मिलीभगत कर राशि निकाल लिए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अन्नावां के अध्यक्ष संगम पांडेय ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर समिति के सचिव चंद्रिका प्रसाद तिवारी व जिला सहकारी बैंक कटेहरी के प्रबंधक पर मिलीभगत कर खाते से राशि निकाले जाने का आरोप लगाया। कहा गया कि सचिव ने चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर राशि निकाल ली। उनके द्वारा कितनी राशि निकाली गई इसका विवरण संबंधित बैंक से स्टेटमेंट मिलने के बाद ही जानकारी हो सकेगी।
संगम ने बताया कि गत वर्ष समिति के खाते में सात लाख 20 हजार रुपये थे। बीते दिनों जब बैंक में जानकारी की गई तो समिति के खाते में मात्र 1570 रुपये होने की जानकारी मिली। कहा कि समिति के अध्यक्ष व सचिव का संयुक्त खाता होता है। सचिव ने चार चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाली है। उधर अहिरौली पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें