न्यौरी गांव निवासी तव्वाब फारुकी की न्यौरी बाजार में मोबाइल की दुकान की है। वह रोज शाम को दुकान बंद कर घर चला जाता है। बुधवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर एक लैपटॉप के अलावा करीब 20 मोबाइल सेट, मोबाइल रीचार्ज सहित कई मोबाइल के सामान उठा लिया।
दुकानदार को करीब 65 हजार रुपये की क्षति हुई है। घटना की जानकारी गुरुवार को दुकान पर पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना आलापुर पुलिस को दे दी है। मोबाइल दुकान से थोड़ी दूर स्थित सुरेश मेडिकल स्टोर की शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 60 हजार रुपये की नकदी व दवा पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुरेश बसखारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी हैं, और वह रोज दुकान बंद कर शाम को घर चले जाते हैं। गुरुवार को जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दी है।