फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्रामीणों को सांप ने डसा, भर्ती

Sat, 06 Aug 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत कटौना निवासिनी कुसुम (23) पत्नी दयाराम शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत इतरौला गांव निवासी अमरावती (52) पत्नी जगदंबा को शनिवार सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासिनी सुमन (20) पुत्री रामबिलास को शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।

उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मुस्लिमपट्टी निवासी ओमप्रकाश की पांच वर्षीय पुत्री लवली को शनिवार सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें