फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू-यमुना अप निरस्त, चार ट्रेनें घंटों लेट

Sun, 16 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के निरस्त होने और घंटों विलंब से चलने के कारण यात्री लगातार परेशान हैं। रविवार को सरयू यमुना अप एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इससे यात्री को काफी परेशान हुई। इसके अलावा चार ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रात 9:06 बजे पहुंचने वाली सरयू यमुना अप एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने पर मिली। ऐसे में कई लोगों को यात्रा रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा किसान डाउन एकसप्रेस निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे लेट पहुंची। मरुधर डाउन तीन घंटे, गोहाटी-द्वारिका डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे और जम्मूतवी अप एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने के बारे में यात्रियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें