फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 29.2 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
अलीगंज पुलिस की ओर से 29.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सद्दरपुर। अलीगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 29.200 किलोग्राम गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजे के 28 पैकेट, स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि एसओ सुनील कुमार पांडेय की अगुआई में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे मोजनपुर से खासपुर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। कार से 28 पैकेट में रखा कुल 29.200 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान वीरेंद्र राजभर उर्फ गुड्डू निवासी गौरी, दीपू कुमार निवासी खजूरी धनेज पट्टी अहिरौला आजमगढ़, सोहनलाल राजभर निवासी सुरहुरपुर मालीपुर, विनोद कुमार राजभर निवासी अकबेलपुर अतरौलिया आजमगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोहनलाल राजभर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में मालीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट व वर्ष 2022 में मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें