महरुआ (अंबेडकरनगर)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में जिले के चार प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि 17 व 18 मार्च को विश्वविद्यालय प्रांगण में राज्यस्तरीय कृषि मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अंबेडकरनगर के भी तमाम किसान शामिल हुए।
बताया कि टांडा के राम चरण वर्मा, भीटी के गणपत वर्मा, कटेहरी की आशा यादव व यहीं के रविंद्र प्रताप सिंह को कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह एवं निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी राव ने मोटा अनाज व बाजरा का बीज देकर सम्मानित किया।