फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। तेज रफ्तार बाइक सवार किशोर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर अपने ननिहाल में रहता था। उसने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन




प्रतापगढ़ जनपद के बुआपुर निवासी करण सोनी (17) महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ बाजार निवासी नाना घिसियावन के घर रहता था। शनिवार शाम वह बाइक से अकबरपुर गया था। वह देर शाम करीब नौ बजे घर लौट रहा था।



बताया जाता है कि पहितीपुर ईंट भट्ठे के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दिवंगत किशोर के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। उधर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। किशोर ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें