फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार

Mon, 08 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्धा समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत कसड़ा गांव निवासी रामदयाल (50) पुत्र रामधनी को सोमवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत में काम कर रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी जयगोविंद (18) पुत्र बाबूराम सोमवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज गांव निवासी जयकुमार  (28) पुत्र हीरालाल को रविवार देर शाम खेत में कार्य करते समय सांप ने डस लिया।  
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव निवासिनी आशा (65) पत्नी जियालाल को सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें