फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से पीड़ित चार लोग भर्ती

Mon, 26 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती तेज बुखार से पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार बदलते मौसम के बीच जिले में संक्रामक रोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी तेज बुखार से पीड़ित चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। गौरतलब है कि लगभग एक माह से जिले में संक्रामक रोगों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तेज बुखार व डेंगू से अब तक जिले में छह जाने जा चुकी हैं। रविवार को भीटी तहसील क्षेत्र में एक महिला की डेंगू तो एक बालिका की तेज बुखार से हुई मौत ने तहसील क्षेत्र में दहशत फैला दिया है। संक्रामक रोगों पर अंकुश पाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। नतीजतन सोमवार को भी चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए।

अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरिया बाजार निवासिनी कंचन (40) पत्नी संजय रविवार दोपहर बाद तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी निवासी अभिषेक (15) पुत्र जितेंद्र को सोमवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करतोरा गांव निवासिनी अर्चना (13) पुत्री रामभवन को रविवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। सोमवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी वीरेंद्र (26) पुत्र वंशराज सोमवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। 

 सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। लोगों को स्वयं भी इससे निपटने के लिए जागरूक होना होगा। न सिर्फ घर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें