अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
डायरिया से पीड़ित एक वृद्धा समेत कुल चार मरीज गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाबार निवासी बृजभूषण (25) डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत दल्लापुर निवासी अमरजीत (32) को उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी लल्लीदेवी (60) को उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी कालिका (42) को गुरुवार को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।