हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी मोहम्मद नईम (65) पुत्र इसराईल को मंगलवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी राजू (25) पुत्र तिलकराम व महेंद्र (20) पुत्र ललराम बुधवार सुबह बाइक से फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज जा रहे थे।
बताया जाता है कि बाजार से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा गांव निवासी सीताराम (70) पुत्र गुरूदीन मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।