फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी मोहम्मद नईम (65) पुत्र इसराईल को मंगलवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी राजू (25) पुत्र तिलकराम व महेंद्र (20) पुत्र ललराम बुधवार सुबह बाइक से फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज जा रहे थे।

बताया जाता है कि बाजार से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा गांव निवासी सीताराम (70) पुत्र गुरूदीन मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें